![](https://thechangenews.com/r3e/uploads/2020/09/tv_cm--780x470.jpg)
आदिवासी संघर्ष मोर्चा ने मनाया सरहुल पर्व, नृत्य व् गीत का हुआ आयोजन
झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा
गिद्दी। चपरी मोड़ में आदिवासी संघर्ष मोर्चा के द्वारा पूर्व बेला में सरहुल उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी शुरुआत बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण मांदर, ढोल, नगाड़ों के बीच किया गया. ततपश्चात युवतियों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसमें सिरका, टोंगी, पडरिया, चपरी, कंजगी, बुमरी, डुडुगी के बच्चों व् युवतियों ने भाग लिया। अतिथियों द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर साहित्यिक कचनार पत्रिका के संपादक सुरेंद्र कुमार बेदिया ने सरहूल विशेष पर लिखित आलेख का पाठ भी किया। जिसमें मानव जाति को प्राकृतिक के संग जीने का संदेश दिया गया है। साथ ही सरहुल को मुंडारी में बाहा या बा पर्व और कुडुख खद्दी पर्व के नाम से भी जाना जाता है के बारे में बताया गया। इस मौके पर मोर्चा के राज्य संयोजक जगरनाथ उरांव, राष्ट्रीय संयोजक देवकीनंदन बेदिया, सुभाष बेदिया, योगेंद्र बेदिया धनेलाल बेदिया, लक्ष्मण वेदिया, कुलदीप बेदिया, लालचंद वेदियां, बंसी बेदिया, रामवृक्ष वेदिया, छोटेलाल करमाली, छोटन मुंडा, नीता बेदिया, नागेश्वर मुंडा, मोतीलाल कामेश्वर, बृजनारायण, मलतू गोपाल आदि उपस्थित थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button