आत्मा के सहयोग से खेतिहर मजदूर लक्ष्मण बने सफल किसान

अब खेती से प्राप्त करते हैं 15 लाख सालाना आमदनी

खूँटी जिला के मुरहू प्रखण्ड अंतर्गत पेलौल गांव के निवासी श्री लक्ष्मण महतो ‘‘कृषि प्राद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), कृषि विभाग‘‘ से जुड़ने से पहले वह खेतिहर मजदूर थे। वह किसी तरह से अपना जीवन यापन कर पा रहे थे। फिलवक्त, वह खेती से 15 लाख रुपये वार्षिक आय प्राप्त करते हैं।

स्नातक पास 35 वर्षीय लक्ष्मण महतो ‘‘आत्मा” के सम्पर्क में आये। उचित मार्गदर्शन व मुख्य रूप से खेती सम्बन्धी जानकारियां प्राप्त कर आत्मविश्वास के साथ सफल किसान बनें।

‘‘आत्मा‘‘ के सहयोग से लक्ष्मण महतो ने एक एकड़ जमीन में तरबूज की खेती की शुरूआत की। इसका परिणाम बहुत ही संतोषप्रद रहा। उन्हें 70 हजार रूपये का लाभ प्राप्त हुआ।
कृषि प्राद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा), कृषि विभाग, खूंटी के अनुसार लक्ष्मण महतो प्रत्येक वर्ष लगभग 16 एकड में तरबूज, 3 एकड़ में खीरा, 1 एकड में खरबूजा, 1 एकड़ में स्वीट काॅर्न एवं 4 एकड़ में सब्जियों की खेती करते हैं। आज इनकी वार्षिक आय लगभग 15.4 लाख रूपये है। साथ ही इनके द्वारा लगभग 20 व्यक्तियों को सालों भर रोजगार दिया जा रहा है।

सफल किसान लक्ष्मण खूँटी जिले में अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। खेती से होने वाली उनकी आमदनी को देखकर अनेक युवाओं का रूझान कृषि की ओर हो रहा है।
श्री महतो कहते हैं कि उनकी तरह सभी किसान सरकारी विभाग से जुड़ कर अपने परिवार और समाज को उन्नति की ओर ले जा सकते हैं। वह इस कार्य के लिये आत्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.