कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघु बॉर्डर पर डटे किसान नेता, कर रहे हैं भूख हड़ताल

नई दिल्ली। नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। आंदोलन का आज 19वां दिन है। किसान प्रदर्शनकारी सिंघु बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान नेता कृषि कानूनों के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे हैं। किसान मज़दूर संघर्ष कमेटी पंजाब के दयाल सिंह ने बताया, “काले कानूनों की वजह से अन्नदाता भूख हड़ताल कर रहे हैं।” किसानों के सभी यूनियन ने आज एक दिन की भूख हड़ताल करने की घोषणा की है।

इस बात की जानकारी किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चादुनी ने दी है। उन्होंने बताया कि यह भूख हड़ताल सुहह 8 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश भर के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हमारा विरोध हमेशा जारी रहेगा।

गुरनाम ने कहा कि कुछ लोग नए कृषि कानून का समर्थन कर रहे हैं और कह रहे हैं कि वो सरकार के पारित कानून के पक्ष में हैं। ऐसे में हम साफ तौर पर कहना चाहते हैं कि ऐसे ग्रुप हमारे यूनियन का हिस्सा नहीं हैं। इसमें के किसानों यूनियन में फूट डालने की साजिश रची जा रही है। दिल्ली की सिंघु, टिकरी, पलवल, गाजीपुर सीमाओं पर किसान आज भूख हड़ताल पर हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.