विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में वृक्षारोपण एवं सुभाष चौक पर पेंटिंग प्रदर्शनी का हुआ आयोजन।

झारखण्ड ब्यूरो /उमेश सिन्हा

रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश कंबोज, उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा, छावनी अधिशासी अधिकारी श्री एम एस हरीविजय, अपर समाहर्ता श्री नेलशम ऐवोन बागे एवं जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद आबिद हुसैन के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

मौके पर उपायुक्त ने कहा कि हमारे बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण का संरक्षण अति आवश्यक है।साथ ही छावनी परिषद के द्वारा सुभाष चौक पर पर्यावरण संरक्षण से संबंधित पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें विजयी बच्चों को उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री वेद प्रकाश कंबोज एवं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के द्वारा सम्मानित किया गया।उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.