दूधमुंहे बच्चे को मां से अलग करना सबसे बड़ा अपराध, जनता मतदान के माध्यम से हिसाब लेगी—हेमंत सोरेन

झारखण्ड ब्यूरो उमेश सिन्हा

रामगढ़। ममता देवी कोई अपराधी नहीं थी जिसे जेल की सजा दी गई। उसने रामगढ़ की जनता के लिए संघर्ष किया था। साजिश के तहत धनबल का प्रयोग करते हुए व गवाहों को प्रभावित कर ममता देवी को दोषी ठहराया गया। एक नवजात शिशु को मां की कोख से अलग किया गया है। जो घृणित कार्य है। ऐसे घृणित कार्य करने वालों को रामगढ़ की जनता मतदान के माध्यम से करारा जवाब देगी। उक्त बातें झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन ने बुधवार को रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी सह पूर्व विधायक ममता देवी के पति बजरंग महतो की जीत सुनिश्चित कराने को लेकर दूसरी बार चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि रामगढ़ के विधानसभा उपचुनाव में एक ओर जहां धनबल है वहीं दूसरी ओर जन बल है। जन बल को धन बल के माध्यम से प्रभावित करने के कई हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि रामगढ़ की जनता समझदार है। किसी भी लोभ लालच में न पड़कर बजरंग महतो के समर्थन में मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि रामगढ़ में भाजपा और आजसू दोनों चोर चोर मौसेरे भाई हैं। इस चुनाव के माध्यम से काली कमाई को पानी की तरह बहा कर मतदाता को अपनी और आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसने वे कभी सफल नहीं होंगे। जनता ने 15 वर्षों तक आजसू को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विजय बनाया। उस दौरान आजसू जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने में विफल रही। जिससे आक्रोशित जनता ने 2019 में आजसू को पराजित की यहां से महागठबंधन की प्रत्याशी ममता देवी को जिताया। कहा कि यहां की जनता पर उपचुनाव जबरन थोपने का कार्य किया गया है। जिससे आक्रोशित जनता महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में गोलबंद है और महागठबंधन प्रत्याशी को रिकॉर्ड मतों से विजय बनाने का निर्णय ले लिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एनडीए को इस उपचुनाव में रामगढ़ की जनता को 1932 के खतियान, पिछड़ों को आरक्षण आदि मुद्दों पर जवाब देना होगा। क्योंकि विपक्ष की इन मुद्दों पर नीति स्पष्ट नही है। जिससे जनता में एनडीए के प्रति आक्रोश का माहौल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य सरकार द्वारा बार बार मांगे जाने के बाद भी बकाये का भूगतान नही कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य को उसके बकाये का भूगतान करे, ताकि उस राशि को हम राज्य के लोगों के हित में खर्च कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी प्रयास कर रहे हैं की वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव विपक्ष मिलकर लड़े। ताकि केंद्र की एनडीए सरकार को सत्ता से हटाया जा सके। इसके पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन पर 151 किलो का फूल माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। चुनावी सभा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सरफ राज अहमद, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, शहजादा अनवर आदि ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन झामुमो जिलाध्यक्ष बिनोद किस्कू मुख्यमंत्री ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.