भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में क्षति, विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों को लेकर उप विकास आयुक्त ने की बैठक

झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा

रामगढ़: विगत कुछ दिनों में रामगढ़ जिले में हुई भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में क्षति, विभिन्न योजनाओं व विकास कार्यों को लेकर सोमवार को उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा ने अपर समाहर्ता श्री नेलसम एयोन बागे, अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन सहित अन्य अधिकारियों के साथ समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक की।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त में सबसे पूर्व विगत कुछ दिनों में रामगढ़ जिले में हुई भारी वर्षा से ग्रामीण क्षेत्रों में हुई क्षति को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण कर फसलों, पशुओं आदि को हुई क्षति का आकलन करते हुए जिला स्तर पर इससे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने एवं उन्हें मुआवजा भुगतान करने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को हर प्रकार की संभव मदद यथा राशन आदि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने झारखंड फसल राहत योजना के तहत अब तक हुए कार्यों की जानकारी प्रखंड वार प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों से ली। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने परियोजना निदेशक आत्मा सहित अन्य अधिकारियों को कार्यों में गति लाने एवं सभी योग्य किसानों का पंजीकरण कराते हुए उन्हें योजना से जोड़ने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने पीएम किसान के सभी लाभुकों का ईकेवाईसी एवं जमीन सत्यापन का कार्य भी जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से विद्यालयों में कैंप आयोजित कर सभी बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया वही इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी को सभी प्रज्ञा केंद्रों में बच्चों के जाति प्रमाण पत्र से संबंधित निशुल्क नोटिस प्रज्ञा केंद्र के बाहर लगाने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को मनरेगा अंतर्गत प्रत्येक गांव में कम से कम 5 योजनाएं संचालित करते हुए सभी योग्य व जरूरतमंद लोगों को उनके क्षेत्र में ही रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना, बाबा साहब भीम राव अंबेडकर आवास योजना सहित अन्य आवास योजनाओं के तहत जिले में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा के क्रम उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को तय समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा योग्य ग्रामीणों को देने हेतु प्रखंड विकास पदाधिकारियों, गव्य विकास, पशुपालन विभाग को आपस में समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया।

मिशन अमृत सरोवर के तहत हो रहे कार्यों की प्रखंडवार समीक्षा के क्रम में उप विकास आयुक्त ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को कार्यों में गति लाते हुए सितंबर माह तक कम से कम 60% कार्य पूर्ण कर लेने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उपरोक्त के अलावा भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों, प्रभारी पदाधिकारी मनरेगा डीआरडीए, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.