
सुचारू रूप से श्री रामनवमी संपन्न कराने के लिए झारखंड सरकार, श्री रामनवमी समितियां, अखाड़े, जिला और पुलिस प्रशासन, हजारीबाग की सभी समुदायों को कोटिश: धन्यवाद- अंबा प्रसाद
झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा
पिछले 2 वर्षों से करोना महामारी के कारण धार्मिक त्योहारों पर लगे ग्रहण को समाप्त करते हुए राज्य सरकार ने रामनवमी पर्व को धमनाने की स्वीकृति प्रदान की। इसमें विधायक अंबा प्रसाद का खास योगदान रहा। सरकार से अनुमति दिलाने के लिए उन्होंने पत्र लिखे, माननीय मुख्यमंत्री और मंत्रियों से मिली, सदन में भी मामला उठाया।
हजारीबाग में हजारीबाग शहर के आसपास के सैकड़ों गांवों के और बाहर से आए श्रद्धालु हजारीबाग में इकट्ठा होकर शोभा यात्रा में शामिल होकर राम नवमी का पर्व मनाते हैं। शोभायात्रा का सुचारू रूप से संचालन में प्रशासन, अखाड़े, जन प्रतिनिधि लगे रहते हैं। पिछले वर्षों में हजारीबाग में रामनवमी के दौरान विभिन्न गुटों के बीच हिंसा भी हुई है। इसलिए हजारीबाग का इंटरनेशनल रामनवमी को सुचारू रूप से संपन्न कराना एक चुनौती भरा कार्य है।
अंबा प्रसाद ने कहा कि इस बार झारखंड की महागठबंधन सरकार के द्वारा जिस प्रकार सभी समुदाय के लोगों सहयोग से श्री रामनवमी को संपन्न कराया गया वो सराहनीय है। इसके लिए झारखंड सरकार, माननीय मुख्यमंत्री, हजारीबाग के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सदर अनुमंडल दंडाधिकारी, सिविल और पुलिस के पदाधिकारियों, जवानों के साथ साथ रामनवमी समितियों और अखाड़ों के पदाधिकारियों, हजारीबाग के सभी समुदाय के लोगों और जन प्रतिनिधियों को कोटि कोटि धन्यवाद
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button