
एनएचआरसीसीबी छत्तीसगढ़ टीम द्वारा जिला कार्यालयों के निरीक्षण हेतु अनुमति आवेदन प्रस्तुत।
नेशनल डेस्क / छत्तीसगढ़ ब्यूरो: नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (NHRCCB) की छत्तीसगढ़ टीम के जिला कांकेर अध्यक्ष एवं कार्यकारी कोऑर्डिनेटर श्री प्रद्युमन शुक्ला तथा कार्यकारी जिला सचिव श्रीमती राखी शुक्ला द्वारा जिला कांकेर कलेक्टर महोदय कार्यालय पहुंचकर जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों एवं विभागों में निरीक्षण एवं जनहित संबंधी कार्यों के अवलोकन हेतु अनुमति प्रदान करने के संबंध में औपचारिक पत्र सौंपा गया।
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा कलेक्टर महोदय को एनएचआरसीसीबी के उद्देश्यों, मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, जनसेवा एवं संगठन द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। कलेक्टर महोदय ने ब्यूरो द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनहित कार्यों की सराहना करते हुए टीम के प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि प्रशासनिक अधिकारियों एवं शासकीय विभागों के साथ सकारात्मक संवाद, विनम्र व्यवहार तथा नियमों एवं प्रक्रियाओं का पालन करते हुए पत्राचार करने से संगठनात्मक कार्य अधिक प्रभावी एवं सफल बनते हैं।
एनएचआरसीसीबी सदैव संविधानिक मूल्यों, मानवाधिकार जागरूकता एवं प्रशासनिक सहयोग के माध्यम से समाजहित में कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button







