भाजपाइयों ने हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया,राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा इस तरह का बयान देना यह बहुत ही अपमानजनक

झारखण्ड ब्यूरो /उमेश सिन्हा

भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला के द्वारा रामगढ़ सुभाष चौक में सोमवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व रामगढ़ जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने किया। मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री रंजीत सिन्हा ने कहा कि झारखंड विधानसभा में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तिरंगे को लेकर जो बयान बाजी की है, और उनका कहने का जो अंदाज था कि तिरंगे को लेकर चलने वाला व्यक्ति कोई छोटा है, कोई तुच्छ हैं, भारतीय जनता पार्टी के लोग तिरंगा लेकर चलते हैं, यह उनके कहने का जो भाव था वह तिरंगा को अपमान करने वाला था। राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा इस तरह का बयान देना यह बहुत ही अपमानजनक है। देश का स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने जैसा है। और आज इसी को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे झारखंड प्रदेश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया जा रहा है।। साथ ही साथ कैंट मंडल के अध्यक्ष शिव कुमार महतो जी ने कहा कि किसी भी मुख्यमंत्री के द्वारा इस तरह का असंवेदनशील वक्तव्य शोभा नहीं देता है और हम सभी इसका विरोध करते हैं।

मौके पर भाजपा रामगढ़ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजू चतुर्वेदी, जिला मंत्री वसुध तिवारी, राजेंद्र कुशवाहा, नरेंद्र चंचल, प्रोफेसर आलोक सिंह,प्रवीण कुमार सोनू, विजय जायसवाल, तरुण साहू, सत्यजीत सिंह, ब्रजेश पाठक, सूर्यवंश श्रीवास्तव, रोबिन गुप्ता, शीतल सिंह, धीरेंद्र साहू, सहदेव ठाकुर, मुन्ना खटीक, अमित ठाकुर आदि लोग मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.