
कम्युनिस्ट पार्टी का सम्मेलन संपन्न , बलसगरा एवं चैनपुर कमेटी गठित
झारखण्ड ब्यूरो /उमेश सिन्हा
गिद्दी : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बलसगरा एवं चैनपुर शाखा का सम्मेलन संपन्न हुआ. सम्मेलन की अध्यक्षता भुनेश्वर महतो ने की. सर्वप्रथम झंडोत्तोलन एवं शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मेलन की शुरुआत की गई ।सम्मेलन का उद्घाटन प्रखंड सचिव नेमन यादव ने किया। लोगों को संबोधित करते हुए नेमन यादव ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक वर्ष शाखा का गठन कर संगठन को मजबूत किया जाता है।उनहोने कहा आज देश महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है।लेकिन सरकार धर्म के नाम पर लोगों को बांट कर अपनी राजनीति रोटी सेक रही है। सुखाड़ की स्थिति उतपन्न हो चुकी है। बावजूद अभी तक सूखा राहत कार्य चालू नहीं किया गया है। इसीलिए हम सभी मिलकर आंदोलन की रणनीति बनाएंगे और सरकार को इस मुद्दे पर घेरेंगे, यादव ने कहा कि गांव-गांव में कम्युनिस्ट पार्टी का शाखा का गठन किया जाएगा। लोगों को सदस्यता अभियान चलाकर जोड़ा जाएगा और मजबूत कम्युनिस्ट पार्टी का निर्माण होगा, जनता की हर समस्याओं के समाधान के लिए जनता को आंदोलित किया जाएगा। सम्मेलन में सर्वसम्मति से चैनपुर शाखा के लिए भुनेश्वर महतो को और बेलसगरा शाखा के लिए जगदेव महतो को सचिव चुना गया है। सम्मेलन में नेमन यादव, जय देव महतो, जगदेव महतो, भुनेश्वर महतो ,मथुरा महतो, बैजनाथ महतो, बालेश्वर महतो, जलेश्वर महतो, फुलेश्वर महतो, धनेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, राथो महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button