पंचायत चुनाव जो भी कार्यकर्ता लड़ रहे हैं, उन्हे सहयोग करें सुधीर मंगलेश

झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा

दुलमी ।दुलमी प्रखंड के सीरु बुधबाजार में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित किया गया बैठक की अध्यक्षता महेंद्र ओहदार संचालन छोटन कुमार ने किया। कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनावों में कामयाबी के गुर देते हुए दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने अभी से क्षेत्र में जाकर जुट जाने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ की हड्डी बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता आम आदमी के घर भीतर तक पहुंच रखता है। वह लोगों को पार्टी और सरकार की सोच और नीतियों की बेहतर जानकारी दे सकता है। उन्होंने पंचायत चुनाव नजदीक बताते हुए कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में लग जाने और पंचायत चुनाव में अपने कार्यकर्ता की जीत के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने गांव-गांव जाकर राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की राय दी। साथ ही लोगों के सवालों का जवाब देने का तरीका बताया। मौके पर होन्हे पंचायत के मुखिया प्रत्याशी रविकांत महतो प्रमानद सिंह क्युमुद्दिन अंसारी इमाम अंसारी सिकेन्दर कुमार लिलेश्वर महतो सुरज कुमार अनुप कुमार उतम कुमार तहिर कुमार मोहित पटेल भुनेश्वर महतो प्रेम मुंडा रामप्रसाद महतो हेमलाल महतो करमू कुमार जाहिर खान प्रमोद आर्या शुभम कुमार बबलू कुमार आदि लोग शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.