कुआं में डूबने से एक महिला की मौत हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस ।
झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा
रजरप्पा :रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरोबिंग के रुगड़ी टोला स्थित कुआं में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच सुबह से अफरा तफरी का आलम रहा। घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना के एएसआइ सौरव कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
स्वजन ने झागर डालकर कुआं से शव निकाला
मृतका स्थानीय थाना क्षेत्र के बोरोबिंग के रुगड़ी टोला निवासी प्रदीप महतो की धर्मपत्नी सपना कुमारी थी। उसकी उम्र 27 वर्ष थी। मृतक के ससुर धनेश्वर महतो ने बताया कि वह शनिवार की सुबह अपने बच्चों को स्कूल भेजने के बाद करीब 8 बजे घर से निकली थी। काफी देर तक घर वापस नहीं आने पर ढूंढने निकले। लेकिन उनका कही पता नही चला। अगले सुबह रविवार को करीब 6:30 बजे परिजनों ने आसपास के कुएं में झागर (लोहे की रिंग) की मदद से खोजबीन करने लगे। इस बीच घर के पीछे वाले कुएं में जब स्थानीय ग्रामीणों ने झागर डाला तो शव का पता चला। जिसके बाद लोगों इसकी सूचना रजरप्पा थाना को दी गई। हादसे के बाद मृतक के घर में मातम सा छा गया है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल था।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button