लोगों ने एक दूसरे पर फुलखोसी करते हुए वृक्ष का पूजा किया

झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा

कुजू: सुगिया व तोपा सरना ग्राउंड में शुक्रवार को सरहुल पूजा धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सु्गिया में पुजारी खिरोधर पाहन एवं सूरज पाहन ने सर्वप्रथम सखुआ डाल स्थापित किया। बाद में मुर्गे की बलि देकर विधिवत पूजा अर्चना किया। साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की गई। वहीं तोपा में पाहन के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना एवं मुर्गे की बलि दी गयी। लोगों ने एक दूसरे पर फुलखोसी करते हुए वृक्ष का पूजा किया। मौके पर लोगों ने कहा कि वृक्ष के होने से वातावरण पूरी तरह शुद्ध रहता है। तोपा में रिडल म्यूजिकल ग्रुप तोपा एवं रांची के जाने माने गायक इग्नेश कुमार, नितेश कच्छप, सुमन गुप्ता, फुलमनी देवी के द्वारा प्रस्तुत गीत व ढोल नगाड़ों के बीच लोगों ने जमकर नृत्य किया। मौके पर सुगिया में लोकल सेल संचालन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर महतो, पोखलाल मुंडा, 20 सूत्री सदस्य मोहरलाल महतो, समाजसेवी सहदेव महतो, प्रेमचंद मुंडा, पुनीत करमाली, बीरबल मुंडा, सुरेश मुंडा, अर्जुन मुंडा, सुखदेव के अलावे तोपा में ओरला मुखिया दुलारी देवी, ज्योतेंद्र प्रसाद साहू, रामभजन लाल महतो, विनोद मुंडा, निर्मल करमाली, कृष्णा सोरेन, अध्यक्ष विनोद मंडल, उपाध्यक्ष महादेव मांझी, सचिव निर्मल गंझू, सह सचिव मनीष उरांव, जितेंद्र मुंडा, कोषाध्यक्ष अभिषेक, विनोद मुंडा मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.