अयोध्या में श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट
राम की आस्था, भक्तिभाव , संस्कृति को संजोए हुए 10 अप्रैल 2022 को प्रतिष्ठित श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव का आयोजन क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान डाभासेमर, मसौधा, में ‘’भगवान राम सभ्य दुनिया के लिए आदर्श’’ विषय के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम माँ सरस्वती की वंदना से शुरू हुआ। मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह (अयोध्या) थे। अति विशिष्ट अतिथि नवल किशोर दास (महंत राम जानकी मंदिर अयोध्या), एन.एच.आर.सी.सी.बी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार, डॉ. ममता मनीष सिन्हा रहीं। कल्याणी झा ‘’कनक’’, राम रतन श्रीवास “राधे राधे” (बिलासपुर छत्तीसगढ़) साथ ही अन्य प्रसिद्ध कवि और लेखक अतिथिगण मौजूद थे। मुख्य अतिथि ने उद्बोधन में कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि जिस धरा पर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का प्राकट्य हुआ उस जगह पर आप सभी साहित्यकार उपस्थित होकर अयोध्या में राममय वातावरण बनाए रखने में सहायक हुए। ‘श्रीराम’ पर पुस्तक का विमोचन भी मुख्य अतिथि सांसद लल्लू सिंह (अयोध्या) के द्वारा
किया गया। संस्थापक डॉ. सुरेश सिंह शौर्य ‘प्रियदर्शी’ ने बताया कि यह उत्सव भगवान राम के जीवन और साहित्य और उसके समय को प्रदर्शित करता है।
कार्यक्रम का संचालन ‘साहित्य की सहेली’ ममता मनीष सिन्हा एवं बांका बहादुर अरोड़ा ने किया। इसका आयोजन पी. आई. यू. ट्रस्ट द्वारा किया गया । श्रीराम महाकाव्य खंड -१ पुस्तक में शामिल रचनाकार निम्न थे- राम रतन श्रीवास ‘राधे राधे’ गणपत लाल उदय,उषा श्रीवास, राजेश्वरी बसवराज मेदार, अनूप मिश्रा ‘देवप्रयागी’, राजगुरु आचार्य कृष्णानंद नौटियाल,विनोद कुमार ‘हँसौडा’, निधि वर्मा, डॉ. बाँका बहादुर अरोड़ा, बाल मुकुंद द्विवेदी, डॉ. सरला सिंह ‘स्निग्धा’,नंदिता माजी शर्मा, उषा श्रीवास्तव ‘किरण’, दीपिका शर्मा ‘सत्यदीप’, डॉ. आर. के. तिवारी ‘मतंग’, शशि भूषण मिश्रा ‘ शिवदास’, सपना अग्रवाल, प्रीति शर्मा ‘असीम’, डॉ. संजीव कुमार विश्वकर्मा, नम्रता श्रीवास्तव, डॉ. आरती बाजपेयी, प्रज्ञा अंबेडकर, रश्मि लता मिश्रा, उमेश नाग, डॉ. संगीता श्रीवास्तव,अमित कुमार राजन, डॉ. सुनीता सिंह ‘सुधा शोहरत’, डॉ. ममता मनीष सिन्हा, डां. सुरेश सिंह शौर्य ‘ प्रियदर्शी इत्यादि।
आफलाइन काव्य पाठ ममता मनीष सिन्हा, डां. सुरेश सिंह शौर्य ‘ प्रियदर्शी, कल्याणी झा ‘कनक’, डॉ. बाँका बहादुर अरोड़ा, शशिभूषण मिश्रा, डॉ• रमेश कटारिया ‘ पारस, डॉ• अरविंद श्रीवास्तव”असीम”, डॉ• राम स्वरुप साहू , मनोज फगवाड़वी, संगीता सागर, चौहान आरती सिंह आदि द्वारा किया गया। आनलाईन काव्य पाठ का संचालन ममता मनीष सिन्हा एवं विनय शर्मा दीप के द्वारा किया गया जिसमें से कुवैत से संगीता चौबे ‘पंखुड़ी’, दोहा, कतर से डॉ. शालिनी गर्ग ,उषा श्रीवास “वत्स” (मस्तुरी बिलासपुर )प्रो • एन • शांति ‘ कोकिला’, प्रो आमलपुरे सूर्यकांत विश्वनाथ, नूतन लाल साहू, बीरेन्द्र कुमार चतुर्वेदी, पदमा ओजेंद्र तिवारी, विद्या दास, सपना अग्रवाल,अनीता गौतम, अमित कुमार “राजन”, रश्मि लता, वंदना राजेंद्र तिवारी, चंद्रकांत अनिल, चेतना विजय भाई गोर, नवनीता दुबे ‘नूपुर’, डॉ• ओ• पी• गंगे ‘पारस ‘, डॉ• श्वेता सिंह गौर, पवन वर्मा , नीलम डीमरी आदि । अभिषेक कुमार के पुस्तक का भी विमोचन किया गया। विनोद कुमार ‘हँसौडा के द्वारा 7 मिनट में रामायण पाठ किया गया। राजीव रंजन- व्यंग्य भूषण सम्मान, अभिषेक कुमार- भारत साहित्य रत्न सम्मान, सुनील कुमार रोहतास – अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान, सूर्य प्रकाश त्रिपाठी- कवि श्रेष्ठ सम्मान, – श्रीराम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य सम्मान – मंजूषा राधे, डाँ. ममता मनीष सिन्हा, डां. सुरेश सिंह शौर्य ‘ प्रियदर्शी “, एन शांति ‘कोकिला’, विक्रम सिन्हा, श्रीराम सम्मान- डा. रंधीर कुमार, रविन्द्र साहू,, राम रतन श्रीवास, भावना तिवारी, सुमन राय चाहत, कल्याणी झा ‘कनक’, स्तुति सिंह- श्रेष्ठ प्रबंधन, नीतू सिंह – श्रेष्ठ संयोजन, आर के तिवारी “मतङ्ग” कुसुम , योग के क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय बिलासपुर छत्तीसगढ़ के छात्र हेमराज श्रीवास को योग के लिए। सहभागिता सम्मान -डा.प्रदीप कुमार वर्मा, सरिता, पवन कुमार वर्मा, शैलेश कुमार वर्मा, कल्याणी झा ‘कनक’ आदि की रही । सभी साहित्यकारों को सम्मानित किया गया
इस उत्सव में प्रसिद्ध बैंड ‘चेकमार्क’ ने ‘राम गीत’ प्रस्तुत किया। कविता पाठ, पुस्तक विमोचन, पैनल चर्चा, लेखक का आमना -सामना, साक्षात्कार सत्र, अवध का जीवन और साहित्य इस उत्सव के मुख्य कार्यक्रम रहे। इस महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे एन.एच.आर.सी.सी.बी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रंधीर कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया है। श्री राम अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के लिए भारत और विदेशों के लोग बहुत उत्साहित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.