बड़की डूंडी में महुआ चुनने के दौरान जंगली हाथी ने महिला को लिया चपेट में, हुई मौत ग्रामीणों ने मुआवजा का किया मांग       

झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा

कुजू: कुजू ओपी क्षेत्र के बड़की डूंडी में मंगलवार की अहले सुबह एक जंगली हाथी ने महुआ चुनने गई महिला को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। जबकि महुआ चुन रही अन्य महिलाएं भागकर किसी तरह अपनी जान बचायी। घटना की सूचना पाकर पहुंचे वनरक्षी सुनील कुमार, नितेश कुमार मुंडा, पवन कुमार अग्रवाल एवं आनंद कुमार ने जानकारी लेते हुए सहायता के तौर पर परिजनों को 10 हजार रुपए दिया। लेकिन ग्रामीणों ने सरकार द्वारा 4 लाख रुपए दिए जाने का जो प्रावधान है, उसके तहत तत्काल करीब 50 प्रतिशत रूपए देने की मांग पर अड़ गये। बाद में वन कर्मियों एवं मुखिया प्रतिनिधि शोभा महतो, भोलेश्वर महतो, रामसेवक महतो, सूबेदार महतो, वीरू महतो, तापेश्वर महतो समेत कई अन्य लोगों की मौजूदगी में वार्ता हुआ। जिसमें वन कर्मियों द्वारा कहा गया कि तत्काल सहायता के तौर पर 25000 हजार रुपए दिया जा रहा है, 1 लाख का चेक दशकर्मा तक दिया जाएगा। बाकी जो शेष राशि है वह सभी कागजी प्रक्रिया को पूरा करने के बाद मृतक के आश्रित परिवार के खाते में भेज दिया जाएगा। जिसके बाद सहायता राशि मृतिका के पति को सौंपा गया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को उठाया गया। इधर ग्रामीणों ने भी वन विभाग के समक्ष हाथियों से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। जिस पर विभाग से जल्द से जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

ऐसे घटी घटना

जानकारी के अनुसार बड़की डूंडी निवासी पिंकी देवी (38 वर्ष) पति बासुदेव महतो सुबह करीब 4 बजे महुआ चुनने के लिए घर से निकली थी। जब वह रखाबारी अपने महुआ पेड़ के समीप 4:30 बजे पहुंच कर महुआ चुनने लगी, तभी हाथी ने अपनी तेज गर्जना के साथ महिला को सुंढ से पकड़ कर घसीटने लगा। साथ ही महिला को पटक कर मार डाला। घटना के बाबत क्षेत्र के आस-पास के लोग बड़ी तादाद में पहुंच गए। घटना के बाद से परिजनों सहित बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.