रेलीगढ़ा शिवमंदिर में नौ दिवसीय महायज्ञ में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय बोले प्रभु राम और शिव साधना,ध्यान और योग भी हैं-यदुनाथ पांडेय

झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा

गिद्दी: रेलीगढ़ा में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ में हजारीबाग के पूर्व सांसद सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडे शामिल हुए. उनके साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता व् पूर्व कार्यकारिणी सदस्य झारखंड प्रदेश के राजू रंजन तिवारी और भारत रक्षा मंच व करणी सेना शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण सिंह मौजूद थें. प्रो. यदुनाथ पांडेय यज्ञस्थल पर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की आराधना की और विश्व कल्याण के लिए प्रभु से प्रार्थना भी किया गया साथ ही समस्त रेलीगढ़ा वासियों को शुभकामनाएं दी। पूर्व सांसद यदुनाथ पांडे ने कहा कि हम मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के देश में निवास करते हैं. जहाँ तमाम जनता के दिल और मन में प्रभु श्री राम बसते हैं। प्रभु श्री राम की भक्ति से मन को शांति मिलती है। शिव का आकार शून्य व ज्योति स्वरुप है। हम सबों के अंदर प्रभु श्री राम और शिव बैठे हैं। बस खुद को उस तरफ मोड़कर अंतर्यात्रा पर जाना पड़ता है। प्रभु श्री राम और शिव साधना हैं, ध्यान हैं और योग भी हैं।मौके पर यज्ञाचार्य ओमप्रकाश तिवारी, त्रेमंबक दुबे, अनिल दुबे, गौरीशंकर मिश्रा, यज्ञ समिति के अध्यक्ष गुंजन साहू, सचिव विकास सिंह उर्फ गुड्डू, अवधेश उपाध्याय, श्यामसुंदर पांडे, अरविंद उपाध्याय , भोला दुबे, सतीश कुमार, सुभाष शर्मा, रवि दुबे, शिवकुमार सिंह मदन प्रजापति, टी.सी दास सहित सैंकड़ो की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.