आजसू पार्टी का जेल भरो आंदोलन ऐतिहासिक होगा : रौशन लाल चौधरी

झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा

आजसू पार्टी पतरातू प्रखंड कमेटी की एक आवश्यक बैठक गुरुवार को पीटीपीएस स्थित आवासीय कार्यालय में हुई बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता प्रखंड के अध्यक्ष गंगाधर महतो एवं संचालन प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा ने की बैठक में मुख्य रूप से पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रौशनलाल चौधरी उपस्थित रहे। वही विशिष्ट रूप से केंद्रीय सचिव विजय साहू, एजेकेएसएस के केंद्रीय महासचिव सतीश सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष भुनेश्वर महतो, भुनु सिंह, राजू कुमार, रंजीत यादव, विनोद कुमार, मुन्ना श्रीवास्तव, अशोक पाठक, ब्रजेश सिंह, अनिल सोनी, राणा प्रताप सिंह, बिहारी मांझी, शशि पासवान उपस्थित थे। बैठक में सात सूत्री मांगों रखी गई जिसमें मुख्यतः

1) खतियान आधारित स्थानीय- नियोजन नीति लागू करने

2) जातीय जनगणना एवं पिछड़ों को आबादी अनुसार आरक्षण सुनिश्चित करने

3) पूर्व में जो जातियाँ अनुसूचित जनजाति की सूची में थे, उन्हें पुनः अनुसूचित जनजाति में शामिल करने

4) सरना धर्म कोड लागू करने

5) बेरोजगारों को रोजगार देने

6) झारखंड के संसाधनों की लूट बंद करने

7) झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मान देने की मांग को लेकर आगामी 14/7/ 2022 को केंद्रीय कमेटी द्वारा घोषित जेल भरो आंदोलन की सफलता पर विस्तृत रुप से चर्चा की गई। बैठक में तय हुआ कि *पूरे पतरातू प्रखंड से कार्यकर्ता पतरातू थाना* में एकजुट होकर गिरफ्तारी देंगे। बैठक को संबोधित करते हुए रौशनलाल चौधरी ने कहा कि जेल भरो आंदोलन ऐतिहासिक होगा वर्तमान की दमनकारी सरकार ने आम जनता की आवाज को निरंतर दबाने का काम किया है, विधानसभा घेराव के दौरान राज्य सरकार ने आजसू कार्यकर्ताओं को बलपूर्वक एवं छल पूर्वक रोकने एवं गिरफ्तार करने का कार्य किया था।इस बार जनहित के मुद्दों पर पुनः पूरे राज्य में आजसू कार्यकर्ता थाना जाकर गिरफ्तारी देंगे। सरकार में जितना दम है जनता की आवाज को दबाने की कोशिश कर ले आंदोलन और तीव्र होगा।

आजसू पार्टी के दिल्ली में कार्यालय उद्घाटन पर हर्ष

बैठक के दौरान कल देश की राजधानी दिल्ली में हुई पार्टी के कार्यालय खुलने पर हर्ष व्यक्त किया गया। रौशन लाल चौधरी ने कहा कि दिल्ली में कार्यालय खुलने से झारखंड की जनता को लाभ होगा बैठक में अजय कुमार रवि, राजेश कुमार लक्ष्मीकांत महतो जानकी मुंडा, विक्रम कुमार, विनोद कुमार, मनोज राम, जितेंद्र करमाली, जितेंद्र करमाली, कामेश्वर प्रसाद, लखेंद्र राम, किशोर कुमार, देवचंद्र सिंह, पुष्पा बाखला, देवंती देवी, राजेश कुमार महतो, मदन बेदिया, अनिल सिंह, सूरज करमाली आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.