भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का 42वां स्थापना दिवस 

झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा

कुजू: भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी का 42वां स्थापना दिवस चटनिया बस्ती, कुजू चौक व धनहारा सांडी में धूमधाम से मनाया। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सांसद प्रतिनिधि जगेश्वर प्रजापति के आवासीय कार्यालय में पार्टी के विस्तारीकरण पर चर्चा किया। बाद में कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई का वितरण किया। वहीं भाजपा मांडू मंडल द्वारा पंजाब नेशनल बैंक से कुजू चौक तक शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही कुजू पूर्वी पंचायत सचिवालय में पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन मोबाइल के माध्यम से सामूहिक रूप से सुना गया। इधर भाजपा नगर परिषद के सांडी धनहारा में भी स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता जिला, उपाध्यक्ष सह मांडू मंडल प्रभारी अखिलेश प्रसाद, मांडू मंडल अध्यक्ष तोकेश सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि साहू, महामंत्री अशोक कुमार, अखिलेश्वर प्रसाद, मंत्री डिंपल प्रजापति, आशीष कुमार, मुकेश कुमार, संतोष शर्मा, पंचित महतो, हरि महतो, शिवम कुशवाहा, रामविकाश पटेल, महेश महतो के अलावे चटिनया बस्ती में जनक प्रसाद, प्रकाश केशरी, दशरथ प्रसाद केशरी, जागो महतो, सुखदेव सोनी, सांडी धनहारा में नप अध्यक्ष मनोज गिरि, उपाध्यक्ष संजय शाह, जग्गू महतो, मुकेश ठाकुर, नरोत्तम सिंह, मुरली महतो, अनुग्रह पंडित आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.