कोलियरी मजदूर कांग्रेस के अरगड्डा क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने आदर्श मिली बधाई 

झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा

गिद्दी। अरगड्डा पंचायत भवन के प्रांगण में सोमवार को कोलियरी मजदूर कांग्रेस क्षेत्रीय एवं शाखा सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। अवसर पर यूनियन के राष्ट्रीय महामंत्री रामेश्वर सिंह फौजी उपस्थित हुए। अवसर पर अरगड्डा से सीसीएल सिरका कोलयरी में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहे आरटीआई कार्यकर्ता आदर्श मिश्रा व अन्य को फूलमाला पहनाकर यूनियन में शामिल किया गया। समाजसेवी आदर्श मिश्रा को अरगड्डा क्षेत्र का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया हैं। इसे ले लोगो ने बधाई दी हैं। इसके अलावे यूनियन के अरगड्डा क्षेत्र अध्यक्ष संजय बक्शी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, अखिलेश कुमार, पतिराम मांझी, जलघर, रामाशंकर राम, सचिव प्रदीप रविदास, संयुक्त सचिव रेखा राय, सहायक सचिव योगेश हजारी, राज दीपा पासवान, जितेंद्र पासवान, संगठन सचिव सेवक साव, आर नागराजन, मीडिया प्रभारी अनिल राम, खालिद अंसारी, कोषाध्यक्ष एहसान अंसारी बने। जबकि 20 कार्यकारिणी सदस्य भी शामिल हैं। अपने संबोधन में यूनियन नेता रामेश्वर सिंह फौजी ने कहां कि युवा आदर्श द्वारा सिरका से कोयला भ्रष्टाचार और गड़बड़ियों के खिलाफ आवाज उठाई गई हैं। जिसके लिए यूनियन पूरी तरह इस लड़ाई में सहयोग करेगा। आज के दौर में मजदूरों की आड़ में नेतागण अपना पेट भरने का कार्य कर रहे हैं। जिसे लेकर कामगारों को जागरूक होना पड़ेगा। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.