अग्रसेन डीएवी के प्राचार्य मनोज कुमार मिश्र को उनके कार्यकाल पूरा होने पर दी गयी विदाई

झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा

कुजू: अग्रसेन डीएवी भरेचनगर के प्राचार्य मनोज कुमार मिश्र को उनके कार्यकाल पूरा होने पर विदाई दी गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधक तथा विभिन्न डीएवी विद्यालयों के प्राचार्य ने बुके देकर प्राचार्य मनोज कुमार मिश्र को सम्मानित किया। मौके पर झारखंड जोन डीके क्षेत्रीय अधिकारी डॉ उर्मिला सिंह ने प्राचार्य की विनम्रता, ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा की प्रशंसा करते हुए उन्हें एक अच्छा लेखक एवं शिक्षाविद बताया। वहीं मौजूद अन्य अतिथियों ने भी प्राचार्य के कार्यकाल को याद करते हुए मानवीय मूल्यों के प्रति उनके समर्पण को सराहा एवं विद्यालय को ख्याति दिलाने में उनकी भूमिका की प्रशंसा की। डीएवी आरा के प्राचार्य एन पी यादव ने कॉलेज के दिनों में उनके साथ बिताए अपने सुखद अनुभवों को साझा किया। विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र मनोज कुमार, शेखर सुमन, ओम एवं नवीन ने प्राचार्य को शाल, स्मृति चिन्ह तथा उपहार देकर सम्मानित किया। मौके पर मनोज कुमार मिश्र ने डीएवी विद्यालयों में अपने 34 वर्षों की उत्कृष्ट सेवा एवं अपने निजी जीवन के खट्टे मीठे अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक के एम झा तथा मौसमी बनर्जी ने किया. मौके पर विद्यालय के प्रबंधक एमके सिन्हा, डीएवी विद्यालयों प्राचार्य एचके झा रजरप्पा, अशोक कुमार हजारीबाग, एन पी यादव आरा, किरण यादव घाटो, एसके मिश्रा पुंदाग, वीके पांडे बरियातू, जीएम खान डाल्टनगंज, विद्यालय के वाइस चेयरमैन एनके अयंगर, विद्यालय के शुभचिंतक भुनेश्वर महतो, पीके उपाध्याय, जीपी रॉय, आरके पांडे, विद्यालय के पूर्ववर्ती शिक्षक राघवेंद्र सिंह, आर विश्वकर्मा, वी अयंगर, विनीता शरण, एटी बनर्जी, शेखर कुमार सहित विद्यालय, शिक्षक नीरज पाठक, शौकत अली, ए एन पाठक, आलोक कुमार, शिव कुमार, वीके वर्मा, डीके पाठक, सुमित, केके भट्टाचार्य आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.