![](https://thechangenews.com/r3e/uploads/2020/09/tv_cm--780x470.jpg)
हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण को लेकर बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने सदन में उठाया मामला
झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा
हजारीबाग: बड़कागांव की विधायक सुश्री अंबा प्रसाद ने हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने को लेकर दिन बुधवार को सदन में आवाज उठाई| उन्होंने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि गोड्डा, चाकुलिया और बुंडू में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट तैयार होकर ट्रायल रन में है परंतु हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की अच्छी व्यवस्था और प्लांट का निर्माण नहीं होने के कारण कूड़े-कचरे को रेलवे स्टेशन के समीप और सड़क किनारे डंप किया जा रहा जिससे कि शहरवासियों को प्रदूषण, दुर्गंध के साथ साथ उनके स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव झेलना पड़ रहा है इसलिए सरकार शीघ्र हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कराए| अंबा प्रसाद के प्रश्न पर विभागीय मंत्री ने बताया कि हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से चिन्हित स्थल कुद पर सुरक्षित तरीके से प्रतिदिन निगम क्षेत्र से निकलने वाले कचरे को गिराया जाता है एवं समय-समय पर कीटनाशक आदि का छिड़काव भी किया जाता है एवं हजारीबाग नगर निगम के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का पुनरीक्षित डीपीआर राज्य मंत्रीपरिषद की स्वीकृति हेतु प्रक्रियाधीन है| इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि हजारीबाग में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का प्लांट तैयार हो जाने से शहर वासियों को काफी सुविधा होगी |
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button