NHRCCB ने 40 से अधिक महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया

नेशनल डेस्क / नई दिल्ली : नेशनल ह्यूमन राइट एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने महिला दिवस पखवाड़े के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया है। इस सम्मान समारोह में 40 से अधिक महिलाओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनमें पुलिस विभाग की महिला अधिकारी, शिक्षिका, स्वास्थ्य कर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और अन्य विभागों की महिलाएं शामिल थीं।

महिला थाना प्रभारी वीना को उनके साहसिक और कर्तव्यनिष्ठ कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। वीना ने महिला सुरक्षा को लेकर बेहतरीन कार्य किए हैं, जिससे महिलाओं के प्रति अपराधों में कमी आई है और समाज में सुरक्षा का माहौल बना है।

इस अवसर पर संस्था के राज्य प्रधान महेंद्र धनिया ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए नेशनल ह्यूमन राइट एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो हर स्तर पर काम कर रहा है और भविष्य में भी हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि संस्था महिला सशक्तिकरण को लेकर न केवल जागरूकता अभियान चला रही है, बल्कि महिलाओं को कानूनी अधिकारों और आत्मरक्षा के तरीकों की जानकारी भी दे रही है।

इस कार्यक्रम हेतु माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ_रणधीर_कुमार ने ने समस्त टीम की प्रशंसा की एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.