
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किये जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह में पेड़ से रस्सी के सहारे झूलता शव
झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा
कुजू: कुजू दक्षिणी पंचायत के भुचुंगडीह जंगल से कुजू पुलिस ने एक महुआ पेड़ में रस्सी के सहारे लटके युवक का शव बरामद किया। पुलिस ने शव की शिनाख्त मुरपा निवासी पुनीत अगरिया (32 वर्ष) पिता कैलाश अगरिया के रूप की। पुनीत अगरिया शुक्रवार को घर से निकला था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन किये जाने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह में पेड़ से रस्सी के सहारे झूलता शव देखकर पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को नीचे उतारा। मृतक श्रीराम स्पंज फैक्ट्री कुजू में काम करता था। इस संबंध में कुजू ओपी प्रभार प्रभारी कमलेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया से यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को कब्जे में कर अंत्यपरीक्षण के लिए भेज दिया गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button