
ममता देवी के अथक प्रयास और झारखंड सरकार के सकारात्मक पहल से राजस्थान में बंधक बने मजदूर सकुशल अपने घर पहुंचे।
झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा
राजस्थान, के जोधपुर में झारखंड के रामगढ़ तथा बोकारो जिला के 15 मजदूर काम करने के लिए गए थे, कार्य में बचत नहीं होने के कारण सभी मजदूर घर वापस आना चाह रहे थे। परंतु उन्हें ठेकेदार जबरन तरीके से बंधक बनाकर काम करा रहा था, साथ ही उन्हें डराया धमकाया भी जा रहा था कि चुपचाप यहां काम करो ,झारखंड कैसे जाओगे देख लेंगे।
कुछ दिन पूर्व मजदूरों के परिजनों ने इसकी जानकारी रामगढ़ विधानसभा के विधायक श्रीमती ममता देवी
को दी। विधायक तुरंत इस संदर्भ में सूबे के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन और श्रम मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता से संपर्क कर इस बात की जानकारी दी और सभी मजदूरों के घर वापसी की बात कही। विधायक के अथक प्रयास और झारखंड सरकार की त्वरित व सकारात्मक पहल से सभी बंधक मजदूरों को सकुशल झारखंड वापस लाया गया। सभी मजदूरों एवं उनके परिजनों ने झारखंड सरकार व विधायक का आभार जताया।
सकुशल झारखंड पहुंचे मजदूरों ने कहा कि बेहतर काम की उम्मीद से हम राजस्थान गए थे लेकिन वहां हमसे 18-18 घंटे काम करवाया जाता था। डेढ़ महीने से वेतन भी नहीं मिला। खाना भी नहीं मिलता था। ऐसे में काम करने से मना करने पर पिटाई भी की जाती थी। हम सभी को सुरक्षित वापस लाने के लिए हम विधायक और झारखंड सरकार का बहुत बहुत धन्यवाद करते हैं।
वापस आने वाले मजदूरों में पंकज करमाली, भुवनेश्वर करमाली, प्रकाश करमाली, बंटी करमाली, बबलू मुर्मू ,कार्तिक गंजू ,राजबल मांझी, पैरा मांझी ,विनोद हेमराम ,बिनेश्वर मुर्मू मोहनचंद करमाली ,अजय तांती ,दिनेश कुमार तथा अन्य शामिल थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button