गांधी परिवार के करीबी और पूर्व गृह मंत्री रहे बूटा सिंह का निधन, पीएम मोदी व राहुल गांधी ने जताया शोक

नई दिल्ली। गांधी परिवार के करीबी व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह का शनिवार को निधन हो गया। वो उम्र संबंधित कई बीमारियों से परेशान थे। बूटा सिंह को दलितों का मसीहा कहा जाता था। साथ ही वो गांधी परिवार के करीबियों में से एक थे। अभी नवंबर में ही सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल का निधन हुआ था। अब बूटा सिंह के निधन के बाद कांग्रेस ने एक और संकटमोचन को खो दिया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी समेत कई बड़ी हस्तियों से दुख व्यक्त किया है।

बूटा सिंह के निधन की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि बूटा सिंह जी गरीबों के कल्याण के साथ-साथ दलितों के कल्याण के लिए एक अनुभवी प्रशासक और प्रभावी आवाज थे। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदना है।

वहीं अपने करीबी बूटा सिंह के दुनिया से जाने से राहुल गांधी भी दुखी हैं। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि सरदार बूटा सिंह के देहांत से देश ने एक सच्चा जनसेवक और निष्ठावान नेता खो दिया है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश की सेवा और जनता की भलाई के लिए समर्पित कर दिया, जिसके लिए उन्हें सदैव याद रखा जाएगा। इस मुश्किल समय में उनके परिवारजनों को मेरी संवेदनाएं।

वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता बूटा सिंह के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। इस कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना, ईश्वर उन्हें यह दुख सहने की शक्ति दे और उनकी आत्मा को शांति मिले।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.