पांचों राज्यों में जीत का परचम लहराएगी कांग्रेस : सुबोधकांत

झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा

चितरपुर, रांची के पूर्व सांसद सह पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सुबोधकांत सहाय शनिवार शाम को रजरप्पा स्थित छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने नारियल की बलि देकर रक्षा सूत्र भी बंधवाए। उन्हें वरिष्ठ पुजारी सुजीत पंडा ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना कराया। मौके पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वे कांग्रेस के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में हिस्सा लेने के गिरिडीह जा रहे थे। इस दौरान वे यहां पहुंचकर मां छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना किया हूं। आगे उन्होंने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन काफी अच्छा काम कर रहे हैं। पूर्व की भाजपा सरकार ने झारखंड को बर्बाद करने का काम किया है। 12 हजार उद्योग धंधे बंद पड़े हैं। अब  हेमंत सोरेन राज्य को संवारने का काम कर रहे। भाषा विवाद के संबंध में उन्होंने कहा कि हमलोगों ने तन मन धन लगाकर भाजपा को हराकर

झारखंड में सरकार बनाने का काम किया है। अब अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अच्छा काम करेंगे तो वे भला होगा, नही तो नुकसान हो सकता है। पांच राज्यों में चल रहे चुनावों के संबंध में उन्होंने कहा कि पांचों राज्यों में कांग्रेस बेहतर कर रही है। और सभी पांचों राज्यों में चुनाव जीतकर सरकार बनाने का काम करेगी। क्योंकि भाजपा ने देश को बर्बाद करने का काम किया है। पूजा अर्चना के पश्चात वे गिरिडीह की ओर रवाना हो गए।  मौके पर महासचिव झारखंड कांग्रेस विनय सिन्हा दीपू, दीपक प्रसाद, अशोक वारी, अमित तिवारी, गुडडू केंवट, अशोक कुमार सिन्हा, अंकित सिंह, सुमन सौरभ, आकाश भगत

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.