
झारखंड में विधि व्यवस्था हो गई है ध्वस्त: दीपक प्रकाश
झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा
चरही(हजारीबाग)। हजारीबाग जिला का बरही रूपेश पांडे हत्याकांड का मामला अब तूल पकड़ता दिखने लगा है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश शुक्रवार को हजारीबाग के बरही रुपेश पांडे के घर जा रहे थे। वहां रूपेश पांडे को श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहे थे।
रामगढ़ जिला से जैसे ही मांडू क्षेत्र को प्रदेश अध्यक्ष ने पार किया वैसे ही हजारीबाग जिला के आरंभ होते ही 15 माइल में चरही पुलिस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के काफिला को रोक दिया।
जिसके बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा, हजारीबाग सदर के विधायक मनीष जयसवाल, पूर्व विधायक मनोज यादव सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता 15 माइल में सड़क के किनारे ही रोके जाने के विरोध में धरना पर बैठ गए।
यह बात पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैल गई जिसके बाद देखते ही देखते सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता 15 माइल पहुंच गए। इसके बाद वहां जोरदार विरोध और नारेबाजी शुरू हो गई। भाजपा नेता कार्यकर्ता बरही जाने के लिए दबाव बना रहे थे। वही पुलिस प्रशासन बरही में विधि व्यवस्था की दुहाई देते हुए नहीं जाने का आग्रह किया। जिसके बाद भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता 15 माइल में ही धरने पर बैठ गए हैं। इस मुद्दे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मैं आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रूपेश पांडे के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने जा रहा था। लेकिन प्रशासन ने मुझे यहां पर ही रोक दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार दो तरफा नीति अपना रही है। एक तरफ सरकार के मंत्री,विधायक और कार्यकर्ता रुपेश पांडे के हाथ जाते हैं।उन्हें नहीं रोका जाता है। लेकिन अगर मैं जाता हूं तो मेरे साथ जाने वालों को बरही जाने से रोक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एक होनहार जमीन के माटी का लाल रुपेश पांडे की हत्या मोब लिंचिंग के द्वारा कर दी गई।
उन्होंने कहा कि मैं उनके श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहा था क्योंकि रितेश पांडे की हत्या के बाद उनका परिवार शोक में डूबा हुआ है।उन्हें सांत्वना और आश्वासन देने जा रहा था। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल लोग विनाश काले विपरीत बुद्धि वाली कहावत पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कोयला,बालू और पत्थर का अवैध खनन चरम पर है। अधिकारी अवैध कार्यों से हो रही आमदनी में डूबे हुए हैं। जिसके कारण विधि व्यवस्था पूरे राज्य में चौपट हो गई है। हत्याओं का दौर चला हुआ है। राज्य में लगातार नक्सली घटना घट रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा अब शांत नहीं बैठने वाली है। जब तक या सरकार नहीं चली जाती है। तब तक भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय,रंजीत सिन्हा,राजेश गुप्ता,रंनजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, अभिमन्यु कुमार सहित अनेक नेता कार्यकर्ता मौजूद थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button