
रामगढ़ अनुमंडल पुलिस कार्यालय का आईजी ने किया निरीक्षण
झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा
आईजी असीम विक्रांत मिंज पहुंचे रामगढ़ ,रामगढ़ बोकारो क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक असीम विक्रांत मिंज अपने सरकारी दौरा के क्रम में गुरुवार को रामगढ़ अनुमंडल पुलिस कार्यालय पहुंचे। पुलिस महानिरीक्षक ने रामगढ़ अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर जिला के पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ रामगढ़ किशोर कुमार रजक भी मौजूद थे।
पुलिस महानिरीक्षक ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि यह एक जांच की प्रक्रिया है। अनुमंडल पुलिस कार्यालय के कार्यों की जांच की जाती है। कागजात और रजिस्टर को देखा जाता है। अनुमंडल पुलिस के अनुसंधानों में हुई प्रगति के संबंध में जानकारी ली जाती है। अनुसंधान की जानकारी लेकर जो भी दिशा निर्देश देना होता है दिया जाता है। रामगढ़ अनुमंडल पुलिस कार्यालय में पहुंचने पर पुलिस महानिरीक्षक असीम विक्रांत मिंज का जिला पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने अनुमंडल कार्यालय के विभिन्न विभागों का जांच भी किया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button