
रूपेश के परिजनों को मुख्यमंत्री व राज्यपाल से मिलकर दिलाया जायेगा न्याय: यदुनाथ पांडेय
झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा
कुजू: भाजपा के पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय शनिवार को मुरपा में भाजपा नेता शंभूलाल ठाकुर के आवास पहुंचे। यदुनाथ पांडेय रांची से हजारीबाग जाने के दौरान कुछ देर के लिए यहां रूके थे। जहां उनके द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बरही में रूपेश पांडेय की हुई हत्या की जितनी निंदा की जाएं, उतनी कम है। प्रदेश में मॉब लिंचिंग कानून बनने के बाद इस तरह की यह पहली घटना है। उन्होंने रूपेश के परिजनों को न्याय दिलाने को लेकर मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मुलाकात करने की बात कही। उन्होंने बताया कि रविवार को बरही जाकर रुपेश के परिजनों से भेंट की जायेगी। वहीं पूर्व सांसद ने क्षेत्र के बोंगाबार निवासी भाजपा नेता दुलाल पंडा के पिता स्व धनपति पंडा की आकस्मिक निधन की खबर पर उनके आवास पहुंचे और परिजनों को ढाढस बंधाया। मौके पर शंभूलाल ठाकुर, राजू रंजन तिवारी, सुधान सिंह, मनोज गिरि, संजय शाह, नीरज झा, विजय गिरि, उमेश कुमार, रघुनंदन ठाकुर, रमेश कुमार, अजय ठाकुर आदि उपस्थित थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button