
राज्यपाल रमेश बैस सपरिवार की माँ छिन्नमस्तिका की पूजा अर्चना
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा
रजरप्पा : झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस सपरिवार रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध सिद्ध पीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर पूजा अर्चना करने बुधवार के अपराहन 3 बजे के लगभग पहुँचे। इसके बाद उन्होंने सपरिवार मंदिर क्षेत्र की खूबसूरत वादियों एवं मनमोहक छटा का आनंद लिया। राज्यपाल के साथ पत्नी, पुत्र, पुत्रवघू, पोता सहित अन्य पारिवारिक सदस्य शामिल थे। राज्यपाल के रजरप्पा पहुँचने पर सर्वप्रथम रामगढ़ जिला पुलिस बल के सार्जेंट मेजर मंसू गोप के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।राज्यपाल रमेश बैस सर्वप्रथम माँ छिन्मस्तिका की पूजा अर्चना की। राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि झारखंड में मेरे आए छह माह हो गए है लेकिन ऐसा संयोग नहीं बन रहा था कि मैं माता का दर्शन करने आऊं। आज माता का बुलावा आया और मैं माता का दर्शन करने पहुँच गया हूँ। उन्होंने कहा कि हमारा देश इसलिए जाना जाता है कि हमारे देश में शक्ति की पूजा होती है। शक्ति से ही हमारा देश चलता है। हमारा धर्म चलता है। हमारे देश में माता को सर्वोच्च स्थान मिला है।
उन्होंने कहा कि अगर आप देश में देवी की पूजा कहीं भी करने जाएँ तो देखेंगे कि माता जमीन पर नहीं बल्कि ऊँचाई के पर्वत पर विराजमान होती हैं। उन्होंने कहा कि मैंने माँ की पूजा अर्चना कर प्रदेश की भलाई विकास जनता की सुख सुविधा के लिए माता से मन्नत किया है। मुझे विश्वास है कि माता झारखंड प्रदेश का अच्छा करेंगी। राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। चितरपुर से लेकर रजरप्पा मंदिर तक जंगल इलाके में पैंथर मोबाइल के सशस्त्र पुलिस कर्मी तैनात थे। वहीं मंदिर परिसर क्षेत्र में जिला के पुलिस अधीक्षक,डीडीसी, एसडीपीओ, एसडीओ सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे।
राज्यपाल के मंदिर पहुंचने पर जिले के डीडीसी नागेन्द्र कुमार सिन्हा और पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बुके प्रदान कर स्वागत किया। वहीं मंदिर में राज्यपाल को पुजारियों ने विधि सम्मत पूजा अर्चना कराया। मंदिर के पुजारी असीम पंडा,शुभाशीष पंडा सहित अन्य राज्यपाल का विधि विधान से पूजा अर्चना करवाया। रजरप्पा मंदिर न्यास समिति द्वारा राज्यपाल को माँ छिन्नमस्तिका की फोटो प्रतीक चिन्ह के रूप में दी गई।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button