दलीय सीमा तोड़ एक आदिवासी महिला का समर्थन करें हेमंत सोरेन:धनंजय कुमार पुटूस

झारखण्ड ब्यूरो/ उमेश सिन्हा

भारत मे होने वाले आगामी राष्ट्रपति चुनाव को लेकर एनडीए ने झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपती मुर्मू को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वहीं विपक्ष की और से यशवंत सिन्हा प्रत्याशी के रूप में है।

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा नेता सह रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने ट्वीट कर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से एनडीए प्रत्यासी द्रौपती मुर्मू को समर्थन करने की अपील की है।

किये गए ट्वीट में धनंजय कुमार पुटूस ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा है कि,एनडीए ने आदरणीय झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रोपती मूर्मू जी को राष्ट्रपति के लिए अपना प्रत्याशी घोषित किया है।

एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद पर बैठने का मौका मिला है।

ऐसी स्थिति में दलीय सीमाओं से परे जाकर उनका समर्थन करना चाहिए।ऐसी आपसे कामना है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.