मानवाधिकार की अभिरक्षा में एन एच आर सी सी बी कृत्संकल्पित: डॉ रणधीर कुमार

राज्य ब्यूरो रिर्पोट झारखंड

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो व उच्च विद्यालय बदडीहा 1 के संयुक्त तत्वाधान में शुक्रवार को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा सह सम्मान समारोह कार्यक्रम का ब्यूरो के प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर वर्मा के संयोजन में आयोजन किया गया। झंडोतोलन बुजुर्ग जगदीश प्रसाद महतो, अध्यक्षता प्रधानाध्यापक बैद्यनाथ महतो व मंच संचालन शिक्षक तुलसी नारायण कुशवाहा ने किया। बतौर मुख्य अतिथि एन एच आर सी सी बी राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉ रणधीर कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि इस आज़ादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा मुहिम को भव्यता से मनाए ।बच्चों को मोटिवेट करते हुए कहा कि मेहनत व लगन से सब कुछ हासिल हो सकता है खूब मेहनत के आगे बढ़े एवं देश विदेश में अपना नाम ऊँचा करें।
इसी दौरान डॉ रणधीर कुमार ने अपने वक्तव्य में कहा कि ग्रामीण स्तर पर निचले पायदान पर खड़े लोगों को मानवधिकार की जागरूकता की जरूरत है और हम इस कोशिश में लगातार लगे हैं । डॉ रणधीर ने कहा कि शिक्षा महत्वपूर्ण है और हमेशा किताबों को अपनी साथी बनाये ।इस दौरान राष्ट्रीय मानवधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की और से विद्यालय में एक छोटा लाइब्रेरी स्थापना हेतु 5000 रुपये की सहयोग प्रदान की गई। विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य कुमारी प्रभा वर्मा ने कहा की तिरंगा लहराने से राष्ट्रीय भावना का संचार होता है। हीरोडीह थाना प्रभारी राधेश्याम पाण्डेय ने कहा की हर घर तिरंगा अभियान में सभी का समुचित सहयोग अपेक्षित है। एन एच आर सी सी बी के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष सिकंदर प्रसाद वर्मा,प्रदेश सचिव मो सिराज खान,गिरिडीह जिलाध्यक्ष योगेश कुमार पाण्डेय ने आज़ादी का अमृत महोत्सव की जानकारी देते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सामुदायिक सहभागिता की शत प्रतिशत सुनिश्चितता से सफलता का सोपान रचेगा। तिरंगा राष्ट्रीयता का प्रतीक है। तिरंगा,बैनर,पोस्टर,तख्ती के साथ विशाल बाइक व साईकिल तिरंगा रैली निकाली गई जो तीन किलोमीटर लंबी थी। दर्जनाधिक गांवों का भ्रमण करते हुए हजारों तिरंगा का वितरण किया और घरों में लहराने का संदेश दिया गया।रैली का स्वागत ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से किया गया। विद्यालयीय छात्र छात्राओं द्वारा भक्ति गीत पर बेहद ही आकर्षक भावपूर्ण नृत्य से देशभक्ति का समा बांध दिया। 400 विद्यार्थियों को प्रशस्ती प्रमाण पत्र देकर हौसला अफजाई किया गया। कार्यक्रम की लोगो ने मुक्तकंठ से प्रशंसा किया गया। मुखिया आशुतोष प्रसाद कुशवाहा,पंचायत समिति सदस्य राजेश प्रसाद वर्मा, भुदाता उमेश वर्मा,पीएलवी सुबोध कुमार साव,महेंद्र प्रसाद वर्मा, चैंपियन जलसहिया गुड़िया कुमारी,सुकन्या राहत फाउंडेशन के निदेशक सूर्यकांत वर्मा,ब्यूरो के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा,सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा आदि ने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक दीनदयाल प्रसाद, गणेश महतो,सुखदेव महतो,हरिहर प्रसाद वर्मा,यमुना प्रसाद वर्मा, अभय कुमार,विकास कुमार,लक्ष्मण महतो,द्वारिका महतो,विष्णु कुमार दास,ब्यूरो के राज्य,जिला,प्रखंड टीम की अहम भूमिका रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.