मुरपा बिरहोर टोला में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन बीडीओ व चिकित्सा प्रभारी ने स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण 

झारखण्ड ब्यूरो/उमेश सिन्हा

कुजू: कुजू पूर्वी पंचायत के बिरहोर टोला मुरपा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गुरूवार को मांडू प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर प्रकाश के निर्देश पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी सुधीर प्रकाश, प्रखंड चिकित्सा प्रभारी अशोक राम, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रश्मि व डॉ वीएन दुबे उपस्थित थे। इस दौरान बिरहोरों व अन्य की जांच के उपरांत दवा दी गयी। शिविर में कुछ समय से बीमार चल रहे मंगरा बिरहोर को जांच के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेजा गया। इधर 2 वर्षीय दिव्यांग बच्ची खुशी बिरहोर को जल्द दिव्यांग प्रमाण पत्र देने की बात कही गयी। बाद में बीडीओ सुधीर प्रकाश व चिकित्सा प्रभारी अशोक राम ने मुरपा में नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मौके पर बीडीओ ने चिकित्सा प्रभारी को 15 दिनों में केंद्र का उद्घाटन करने की बात कही। मौके पर मुखिया ललिता देवी, उप मुखिया कुमारी नीलम, पूर्व मुखिया अशोक कुमार, लैब टेक्नीशियन रघुवंशी, एमपीडब्लू नरेश महतो, एएनएम सोनी कुमारी, सहिया दीदी अनिता देवी, सुनिता देवी, लक्ष्मी देवी, वार्ड सदस्य आशा देवी, प्रदीप राम, पूर्व वार्ड सदस्य महेश महतो, इनामुल हक, पंचायत सेवक राजकुमार साहू, झामुमो नेता संतोष कुमार साहू, आंगनबाड़ी सेविका गीता देवी, सहायिका बिरसी बिरहोरिन, पंचित कुमार महतो, सपना देवी, लक्ष्मी देवी, अनिता देवी, देवंती देवी, मंगरा बिरहोर, विशुन बिरहोर, राजू महतो, अशीर्वाद ठाकुर, उमेश महतो, सुनील ठाकुर आदि मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.