
काव्य कलश मंच द्वारा दी गई बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि छेरछेरा पर बरसा काव्य रस
रायगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट पीयूष पटनायक
काव्य कलश कला एवं साहित्य मंच खरसिया के द्वारा छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध दानपर्व छेरछेरा के उपलक्ष्य में ऑनलाइन कार्यक्रम रखा गया था।कार्यक्रम में सर्वप्रथम देश के सुप्रसिद्ध कत्थक सम्राट दिवंगत पं. बिरजू महाराज जी को दो मिनट का मौन धारण रखकर श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात वरिष्ठ साहित्यकार मनमोहन सिंह ठाकुर ने दानपर्व छेरछेरा के महत्त्व और उसके इतिहास के बारे में जानकारी दी। तदुपरान्त सभी साहित्यकारों ने अपना-अपना विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में काव्य कलश मंच के छंद साधकों द्वारा चौपाई वाचन किया गया। जिसमें सुखदेव सिंह राठिया ‘बनगिहा’, लोकनाथ टांडे, संतोष मिरि, हरेंद्र डनसेना, तिलक तनोउदी, विनोद डडसेना, महेंद्र राठौर, लीलाधर प्रजापति, विनोद कुमार जोगी,केशिका साहू एवं प्रीति रात्रे,आरती मेहर “रति”,अंजना सिन्हा “सखी” लखन राठौर “कौशल” ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी।
अभिव्यक्ति के अगले क्रम में पुरुषोत्तम गुप्ता,प्रियंका गुप्ता “प्रिया” ने छेरछेरा महापर्व की परंपरा को यथावत जारी रखने का आह्वान किया, कार्यक्रम को गति देते हुए छंद गुरु गुलशन खम्हारी “प्रद्युमन”, वेदकान्ति “वेदिका” और इंदु साहू “हरिप्रिया” छंद का महत्त्व बताते हुए सबको शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का सफल संचालन अजय पटनायक “मयंक” द्वारा किया गया।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button