मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना

जांजगीर चांपा रिपोर्ट, रोहित कुमार आजाद

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना
पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की ली जानकारी,
मुख्यमंत्री ने घायल जवानों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश,
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना और घायल जवानों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की जानकारी ली।
नवागढ़ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र लहरे ने बताया कि इस घटना में 15 पुलिस जवानों को सामान्य चोट आई थी। जिनका शिवरीनारायण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। उपचार के बाद वे बिलासपुर जिले के लिए वापस रवाना हो गए हैं। कुछ जवानों के चेहरे पर खरोच आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित डॉक्टर ने चेहरे पर लगी खरोच को त्वचा विशेषज्ञ से उपचार करवाने के लिए परामर्श किया है घायल जवानों में 5 पुरुष और 10 महिला कांस्टेबल शामिल हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.