झा.प्र.वि.र.सं.अध्यक्ष संघ डाड़ी प्रखंड की बैठक संपन्न संवाददाता!

ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड /उमेश सिन्हा
गिद्दी: झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ डाड़ी प्रखंड स्तरीय बैठक प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी केसरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का संचालन सुलेखा देवी ने किया. इस बैठक में प्रदेश कमेटी में लिए गए फैसला को रखा गया. प्रदेश कमिटी में लिए गए फैसले निम्नलिखित है.जिसमें पहला रसोईया संयोजिका अध्यक्ष न्यूनतम वेतन और अस्थाई काम को लेकर हाई कोर्ट रांची में याचिका दायर किया जाएगा, दूसरा अपनी 15 सूत्री मांग हासिल करने के लिए महामहिम राज्यपाल झारखंड सरकार रांची भवन के समक्ष फरवरी के अंत में धारावाहिक आंदोलन प्रखंड वार चलाया जाएगा. प्रदेश के फैसले को प्रखंड में तैयारी करने हेतु बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजीत प्रजापति द्वारा अपनी बातें रखी गई. क्रमवार आंदोलन में धरना भी शामिल है. इस आंदोलन में प्रखंड से 200 आदमी की भागीदारी करना सुनिश्चित किया गया. बैठक में प्रखंड में 9सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया. सदस्यों का नाम इस प्रकार है. सुलेखा देवी प्रखंड अध्यक्ष चुनी गई हैं जबकि सदस्यों में रायमुनि देवी, बल्कि देवी, तुर्की देवी, मधु देवी, सुलोचना देवी, सुचिता सिंह, प्यासो देवी, पुरैनी देवी, पदम देवी, शांति देवी, हीरामणि देवी, मंजू देवी, मीना देवी, मालवा देवी, हसीना खातून, मन मति देवी,सीतामढ़ी देवी, बस मतिया देवी, रामी देवी,चरकी देवी, बबीता देवी, शंकर, कलावती देवी, दुखनी देवी, अंबा देवी, बरसो देवी समेत सैंकड़ों की संख्या में उपस्थित थे.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.