जिला खनिज निधि की राशि से निर्मित पुस्तकालय एवं राजकीय मध्य विद्यालय रामगढ़ का उपायुक्त ने किया निरीक्षण

ब्यूरो रिपोर्ट रामगढ

रामगढ़: डीएमएफटी मद से अनुमंडल कार्यालय के समीप निर्मित पुस्तकालय एवं राजकीयकृत मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ का मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा एवं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के साथ निरीक्षण किया।

पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, किताबों तथा लोगों के बैठने हेतु की गई व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र कुमार सिन्हा एवं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन के साथ पुस्तकालय के सफल संचालन हेतु कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की वहीं उन्होंने पुस्तकालय के माध्यम से लोगों को मिलने वाले लाभ के प्रति लोगों को जागरूक करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।

पुस्तकालय के उपरांत उपायुक्त ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय प्रखंड मुख्यालय रामगढ़ का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय, विद्युत आदि का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में साफ सफाई बनाए रखने हेतु नियमित रूप से कार्य करने का निर्देश दिया। स्मार्ट क्लास का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने शिक्षकों से इसके माध्यम से बच्चों को मिल रहे लाभ की जानकारी ली वहीं उन्होंने शिक्षकों को बच्चों की रुचि शिक्षा में पैदा करने के लिए विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल करने का निर्देश दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.