कोहरा संग हुई बारिश से बढ़ी ठंड, ठिठुरे लोग

सवांददाता

वेस्ट बोकारो (घाटो)। वेस्ट बोकारो में मेघ की दस्तक संग हुई बरसात से ठंड और बढ़ गया। बीते मंगलवार की रात्रि में हवा के साथ आधे घंटे तक बारिश हुई। बर्फीली हवा से गलन बढ़ गई। बुधवार की सुबह आमजन जीवन प्रभावित हुआ। ठंड बढ़ने से खासकर बच्चों व वृद्धों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वैसे एक सप्ताह पहले से ही ठंड में वृद्धि हुई है। मगर इधर बीच बारिश व तेज हवा नहीं थी। मगर मंगलवार को बर्फीली हवा के साथ झमाझम बारिश से ठंड काफी बढ़ गई। इसका असर आमजन पर दिखा। वहीं ठंड से लोग घरों में दुबके रहे। बहुत जरूरी होने के बाद ही घर से बाहर निकले। वैसे कामकाजी लोगों को बाहर निकलना मजबूरी थी। उन्हें ठंड से ज्यादा परेशानी हुई। वाहन सवारों को ठंड से दो चार होना पड़ा। चट्टी-चौराहों पर लोग चाय की भट्टियों से चिपके नजर आए। ठंड से बचाव को लोग पूरी एहतियात बरत रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह घना कोहरा होने की वजह से प्रमुख सड़कों पर दो व चार पहिया वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। कोहरे की वजह से सुबह व रात में सफर करने वालों की परेशानी काफी बढ़ गई है। बच्चे व बुजुर्ग काफी परेशान दिखे। सुबह दस बजे करीब हल्की धूप निकली थी, लेकिन दोपहर में घना बादल छा गया है। मेघ की दस्तक होते ही हल्की बूंदाबांदी शुरु हो गई। ठंड में इजाफा होने से गरीब परिवार की दिक्कत बढ़ गई है। मलिन बस्तियों में फटे-पुराने कपड़ों में लिपटे श्रमिकों के बच्चे नजर आए। हालांकि कुछ समाजसेवियों की ओर से कंबल बांटा जा रहा है। कई स्थानों पर अलाव न जलाए जाने से लोग को ठंड से ठिठुर रहे हैं। चट्टी-चौराहों पर वाहन के इंतजार में यात्री सुबह-शाम कांप रहे हैं। चिकित्सकों की माने तो बढ़ी ठंड में सेहत के प्रति थोड़ी सी लापरवाही लोगों को बीमार कर सकती है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.