
कांग्रेस का स्थापना दिवस के अवसर पर अस्पताल में फल का वितरण किया गया
राज्य ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वी स्थापना दिवस जिला कांग्रेस कमेटी रामगढ़ के तत्वधान में मनाया गया। इस अवसर पर सदर अस्पताल रामगढ़ में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर मौजूद थे उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का इतिहास काफी गौरवशाली रहा है 136 साल का कांग्रेस का इतिहास में कई ऐसे महान पुरुष हुए जिन्होंने कांग्रेस पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों पर चलकर हिंदुस्तान की आजादी से लेकर देश के आम आवाम की तरक्की के लिएअपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया हम अपने तमाम महापुरुषों को आज के दिन श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं तथा हमें गर्व है कि हम ऐसे पार्टी के कार्यकर्ता हैं जिसका एक गौरवशाली इतिहास है कांग्रेस पार्टी ने देश को काफी कुछ दिया है और आगे भी कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों सिद्धांतों पर चलते हुए भारत के हर तबके के लिए संघर्ष रत है।मौके पर मौजूद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मुन्ना पासवान ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नीति और सिद्धांत आज भी प्रासंगिक है कांग्रेस पार्टी हमेशा धर्मनिरपेक्षता के झंडे को ऊंचा रखेगी और गरीबो,मजदूरो, किसानो, वंचितो, की लड़ाई लड़ते रहेगी। मौके पर विधायक प्रतिनिधि सह जिला प्रवक्ता मुकेश यादव, वीरेंन सिंह, बैजू राय, भैरव ठाकुर, जकाउल्लाह, शांतनु मिश्रा, अनु विश्वकर्मा, नगर अध्यक्ष संजय साव, शहजाद खान, टिंकू खान, संजू गुप्ता, संतोष नायक, समीर खान, मन्ना मंसूरी इत्यादि उपस्थित थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button