
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आदम कद प्रतिमा लगेगी रांची में!
ब्यूरो रिपोर्ट झारखंड / उमेश सिन्हा
रांची। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा का शिलान्यास व भूमि पूजन कल 25 दिसम्बर को पूर्वाहन 12.30 बजे वित्त सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डा.रामेश्वर उराँव के कर कमलों द्वारा पूर्व मंत्री झारखण्ड सरकार हेमन्त प्रताप देहाती की उपस्थिति में संपन्न होगा।
राजीव गांधी प्रतिमा शिलान्यास कार्यक्रम के आयोजक आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा.राजेश गुप्ता छोटू ने बताया कि 20 अगस्त 2021 को राजीव गांधी जयन्ती के अवसर पर जगन्नाथपुर थाना के सामने राजीव गांधी वरीष्ठ नागरिक उद्यान का उद्धघाटन किया गया था,उसी समय यह तय किया गया था कि राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा का निर्माण कराया जाएगा क्योंकि राजधानी राँची में पूर्व प्रधानमंत्री की एक भी प्रतिमा नहीं है।ज्ञातव्य है कि कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी ने राजीव गांधी वरीष्ठ नागरिक उद्यान के निर्माण के लिए डा.रामेश्वर उराँव को धन्यवाद भी दिया था।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button