
210 लाभुकों के बीच कंबल वितरण किया गया!
सवांददाता
वेस्ट बोकारो(घाटो)। मांडू प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव पंचायत भवन में शुक्रवार को असहाय,जरूरतमंद,वृद्ध एवं बुजुर्गो के बीच 210 कंबलों का वितरण मुखिया कन्हैया रविदास एवं रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया(अठवाले) प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मुखिया ने कहा कि सर्दी का सितम इस वक्त जोरों से जारी है, कोहरे और शीतलहर से ग्रस्त मांडू प्रखंड में अब बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। बीते चार दिनों में तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड बढ़ गई है। जिसके कारण लोगों की दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित हुई है। इन सब को देखते हुए कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर नरेश प्रसाद,महेश प्रसाद,अनिल रविदास,गीता देवी,बबलू महतो,लालो रजक,सुरेश रविदास,नरेंद्र महतो,हेमलाल सिंह,किशोर प्रसाद,धनेश्वर रविदास तथा अन्य गण मौजूद थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button