रोजगार को लेकर शनिवार को विशाल प्रदर्शन !

ब्यूरो रिपोर्ट रामगढ़

वेस्ट बोकारो(घाटो)। वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र अंतर्गत झारखंड उत्खनन परियोजना में आगामी शनिवार को जदयू पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा विशाल प्रदर्शन करने वाली है। इसके लिए विस्थापित गांव केदला बस्ती, महुआ धोड़ा,
जोंडरागोड़ा एवं जीराबाद धोड़ा में जाकर पूर्व विधायक सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो एवं जिला अध्यक्ष राजू महतो जन जागरण के माध्यम से सभी लोगों को जगाने एवं धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने को कह रहे हैं। ताकि सीसीएल हमारी मांगो को पूरी करने में हिच किचाई नहीं। जन जागरण कार्यक्रम में बालेश्वर तुरी, प्रमोद करमाली, भूदेव महतो, सुरेश तुरी, फलेंद्र महतो, संजय मुर्मू, मदन तुरी, सुरेंद्र तू, बासुदेव महतो, रोहन महतो, विनोद महतो, बलकु गंझू, जानकी महतो, रमेश महतो तथा अन्य गण मौजूद थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.