
ठंड को देखते हुए गर्म वस्त्रों का किया गया वितरण
ब्यूरो रिपोर्ट
मुर्रामकला के बर्धरवा टोला में सैंकड़ों बच्चों के बीच बढ़ती ठंड को देखते हुए गर्म वस्त्रों का वितरण झारखंड सेवा समिति के द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ,उपाध्यक्ष श्री नंद किशोर गुप्ता ,महामंत्री छोटन सिंह, सहकोषाध्यक्ष बिनोद कुमार साव, सदस्य राजेश कुमार , अशोक महतो, सीनम सिंह , पूनम देवी, पूर्णिमा मंडल, मुक्ति मंडल, कृष्णा ठाकुर मनोज कुमार मंडल एवं वंहा उपस्थित ग्रामीणों में मुख्य रूप से पवन कुमार महतो, रामेश्वर महतो, केदार महतो सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही l कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री अमित कुमार सिंह ने ग्रामवासियों को अपने संबोधन में कहा कि झारखंड सेवा समिति का गठन समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पंहुचाने के उद्देश्य से की गई है। अतः कभी भी कोई भी आवश्यकता हो तो ग्रामवासी समिति के लोगों से सम्पर्क कर सकते हैं, यथासंभव मदद की जाएगी
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button