
जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया
ब्यूरो रिपोर्ट
वेस्ट बोकारो (घाटो)। बीते कुछ दिनों से कड़ाके कि ठंड बढ़ गई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए झामुमो नेता रामगढ़ जिला अध्यक्ष एवं संथाल उपेल क्लब के मुख्य संरक्षक बिनोद किस्कू दिशा निर्देश अनुसार आस पास के सभी गावों मे क्लब के द्वारा जरूरतमंद, असहाय, वृद्ध महिला एवं पुरुष के बीच कंबल वितरण का कार्यकर्म रखा गया है। मांडू प्रखंड क्षेत्र केदला दक्षिणी पंचायत के झरना बस्ती में रविवार को 20 कंबल वितरण कर किया गया। मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष विजय किस्कू, सह सचिव रामकुमार मांझी, उप मुखिया कन्हैया कुमार, वरिष्ट नेता बादल करमाली,बालदेव मुर्मू,सुनिल हांसदा,छोटका मांझी,दिनेश हांसदा,रमेश हांसदा तथा अन्य गण उपस्थित थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button