नीतीश के आठवीं बार मुख्यमंत्री बनने के बाद रामगढ़ जिला अध्यक्ष एवं जदयू सचिव ने मुख्यमंत्री को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

झारखण्ड ब्यूरो/ उमेश सिन्हा

रामगढ़ जदयू के जिलाध्यक्ष राजू महतो एवं सचिव मेघनाथ प्रसाद महतो ने संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी कर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आठवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।इस अवसर पर उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि नीतीश कुमार के टक्कर का बिहार में कोई भी व्यक्ति नहीं है और ना ही देश के इतिहास में कोई आठवीं बार मुख्यमंत्री बना हो। उन्होंने यह भी कहा कि जदयू के बिहार के सांसद खीरू महतो, जो झारखंड के प्रदेश जदयू अध्यक्ष हैं, उनके नेतृत्व में संगठन बूथ स्तर तक मजबूत होगा और आने वाले विधानसभा चुनाव में संगठन के बल पर इतनी सीटें लाएंगे की सरकार बनाने का भी दावा ठोक सकते हैं। बधाई देने वालों में सुखदेव महतो ,जय नाथ महतो ,चितरंजन महतो ,हीरालाल महतो, शिव नारायण महतो ,भूदेव महतो ,सूरज महतो, नरेश महतो ,किशुन महतो, लड्डू महतो सहित सैकड़ों जदयू के कार्यकर्ता ने बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.