
जरूरतमंद एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया
जिला ब्यूरो रिपोर्ट
वेस्ट बोकारो (घाटो)। बीते कुछ दिनों से कड़ाके कि ठंड बढ़ गई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए झामुमो नेता रामगढ़ जिला अध्यक्ष एवं संथाल उपेल क्लब के मुख्य संरक्षक बिनोद किस्कू दिशा निर्देश अनुसार आस पास के सभी गावों मे क्लब के द्वारा जरूरतमंद, असहाय, वृद्ध महिला एवं पुरुष के बीच कंबल वितरण का कार्यकर्म रखा गया है। इसकी शुरुवात केदला दक्षिणी पंचायत के चोराटांड गाँव में शुक्रवार को 20 कंबल वितरण कर किया गया। मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष विजय किस्कू, सचिव नरेश हांसदा, सह सचिव रामकुमार मांझी, बिरजू मांझी, कोषाध्यक्ष गंगा मुर्मू, भोला मुर्मू , नायके भादे मुर्मू, जीतन मुर्मू, बिनोद सोरेन, फागू मुर्मू, पंकज मुर्मू तथा अन्य गण मौजूद थे।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button