भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे झारखंड

रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अगले साल जनवरी 2021 के प्रथम सप्ताह में तीन दिवसीय प्रवास पर झारखंड आएंगे। उनका विधिवत कार्यक्रम प्रदेश पार्टी कार्यालय को मिल गया है। इसके अनुसार, नड्डा तीन से पांच जनवरी तक झारखंड में रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार प्रदेश भाजपा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास कार्यक्रमों तथा बैठकों की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जेपी नड्डा इससे पूर्व विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड आए थे। पार्टी में राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष के पद पर ताजपोशी के बाद उन्‍होंने झारखंड भाजपा में बड़ा फेरबदल किया था। उन्‍होंने पार्टी में अपनी नई टीम में झारखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री रघुवर दास और राजद से भाजपा में शामिल हुईं अन्‍नपूर्णा देवी को जगह दी थी। ये दोनों नेता पार्टी में राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष बनाए गए थे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.