रामगढ़ के प्रतिभा को झारखंड सेवा समिति ने किया सम्मानित

जिला ब्यूरो रिपोर्ट रामगढ़ / उमेश सिन्हा

रामगढ़। झारखंड सेवा समिति के बैनर तले साहू धर्मशाला में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह का अध्यक्षता झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा व संचालन मनोज मंडल एवं धन्यवाद ज्ञापन रंजन फौजी छोटन सिंह ने किया। कार्यक्रम में अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि रामगढ़ जिला में ऐसे प्रतिभाओं को सम्मानित करते हुए झारखंड सेवा समिति को बहुत ही खुशी मिल रही है। उन्होंने आगे बताया कि अरुण कुमार सिन्हा को कायस्थ महासभा में दूसरी बार अध्यक्ष बनने, परमदीप सिंह कालरा उर्फ जानू को गुरुद्वारा में प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने, शुभांगी सिन्हा को इस छोटे से शहर से मुश्किल भरी राहों में चलकर बहुराष्ट्रीय कंपनी में अपना प्रमुख स्थान ग्रहण करने पर, कृति गौरव को छावनी परिषद के मनोनीत सदस्य होने पर एवं रितिक आनंद को एजुकेशन क्षेत्र में अव्वल आने पर झारखंड सेवा समिति के सदस्यों ने माला पहनाकर मेमोंटो देकर एवं शॉल उड़ाकर सम्मानित किया है। आने वाले दिनों में झारखंड सेवा समिति के द्वारा आगे भी प्रतिभाओ को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा, वरीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता (नंदू बाबू), महामंत्री छोटन सिंह, कोषाध्यक्ष सी ए अजीत कुमार जयसवाल, सह कोषाध्यक्ष बिनोद साव, आनंद सिन्हा(अधिवक्ता), राजेश प्रसाद, संजय साव, संजय दांगी, अरबिंद अग्रवाल, जीतू अग्रवाल,इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, जितेंद्र प्रसाद (डब्लू), बिनोद जायसवाल, रोबिन गुप्ता, संतोष सिन्हा, अरुण कुमार महतो, अशोक कुमार महतो, आनंद प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे मंच संचालन छोटन सिंह एवं मनोज मंडल ने किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.