देश के लिये सेना का योगदान अतुलनीय- कलेक्टर भीम सिंह

रायगढ़ जिला ब्यूरो रिपोर्ट / पीयूष पटनायक
भारत देश में हर साल सात दिसंबर को सशस्त्र झंडा दिवस मनाया जाता है।इस अवसर पर सेना के सेवानिवृत्त कमांडर एवं ज़िला सैनिक कल्याण अधिकारी अशोक कुमार द्वारा अपने साथियों के साथ कार्यालय में जाकर रायगढ़ क्षेत्र विधायक प्रकाश नायक, कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा को सशस्त्र सेना के झंडे का प्रतिरूप बैच भेंटकर सम्मानित किया गया। कलेक्टर भीम सिंह ने सैनिकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भारत देश के लिये सेना का योगदान अतुलनीय अविस्मरणीय है। सैनिक देश की रक्षा करते करते अपने प्राणों की आहुति दे देते हैं। हमारी सुरक्षा करते हैं। उनके प्रति सम्मान प्रकट करने, उनके परिवार को मदद देने हेतु आम जनता के पास एक सुअवसर झंडा दिवस के रूप में आता है।
झंडा दिवस भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के कल्याण के लिये भारतीय जनता से धन संग्रह करने के प्रति समर्पण का अवसर होता है। गहरा लाल,नीला,आसमानी रंग का स्टीकर लोगों को लगा कर उनके स्वेच्छानुसार राशि एकत्रित कर के झंडादिवस कोष में जमा किया जाता है। जिसका उपयोग युद्ध के दौरान होने वाली जनक्षति,शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं, लड़ते-लड़ते दिव्यांग हुए सैनिकों, सेवानिवृत्त सैनिकों एवं उनके के परिवारों के कल्याण के लिए खर्च किया जाता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

Please Share This News By Pressing Whatsapp Button



जवाब जरूर दे 

सरकार के नये यातायात नियमों से आप क्या है ? जवाब जरूर दे ,

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Website Design By Bootalpha.com +91 82529 92275
.