
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कांके में लगाया 16वां सदस्यता अभियान शिविर
जिला ब्यूरो रिपोर्ट राँची
रांची। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के वरीष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव डॉ राजेश गुप्ता छोटू,विनीता पाठक नायक,सोनी नायक ने आज 16 वां सदस्यता अभियान शिविर हातमा कांके में लगाकर लगभग 168 आम जनों को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाने का काम किया।
कांग्रेस नेत्री ललिता तिर्की के नेतृत्व में हातमा कांके में आज सदस्यता शिविर लगाया गया एवं फार्म भरकर कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाया गया एवं 5 रुपये सदस्यता शुल्क भी लिया गया। इस मौके पर हातमा में रहने वाले बुजुर्गों, युवाओं,महिलाओं एवं छात्रों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की एवं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।सदस्य बनते समय कई महिलाओं और युवाओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस के नेताओं को व्यापक आंदोलन करने का अनुरोध भी किया एवं कहा अब वह दिन दूर नहीं जब इस जुमलेबाज पार्टी को सत्ता से बेदखल किया जाएगा।कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले स्थानीय महिलाएं, पुरुष,छात्र,युवा,दिहाड़ी मजदूरों ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें मुख्य रूप से हेमलता कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, आकाश वर्णवाल, नेहा सिंह, अखिलेश कुमार महतो, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी, संजय मिर्धा, दुर्गा देवी, मुन्ना उरांव, मनोज कुमार,प्रतिमा कुमारी, गायत्री कुमारी, सुनीता कच्छप, दीपा देवी,संजय पासवान,राजेश छेत्री, गीता देवी, कोमल कुमारी,आशा देवी,सुशीला देवी, सविता मुंडा, नरेश प्रसाद, उषा देवी, लक्ष्मी देवी, सरिता देवी, रोहित सिंह, रंजीत कुमार,जानकी देवी,यमुना पासवान, उमेश लोहरा, लक्ष्मी देवी, लक्ष्मी मुंडा, संजय कुमार, ऐतवारी देवी, सुनीता राय मीना देवी,प्रभादेवी शामिल हैं। सदस्यता अभियान शिविर में मीडियाकर्मियों से बात करते हुए प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट आलोक कुमार दूबे ने कहा सोनिया गांधी के निर्देश पर पार्टी संगठन की मजबूती के लिए हर गली,मुहल्ले में आम लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया जा रहा है एवं साथ ही साथ कांग्रेस पार्टी की नीतियों से भी आमजनों को अवगत कराया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि सदस्यता बनाते समय इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है कि लोग पार्टी की विचारधारा से जुड़ें। पिछले 140 वर्षों से पार्टी अपने इसी नीति और सिद्धांतों के तहत लोगों को जोड़ती रही है,कहीं ना कहीं हम इस काम में लोगों से दूर होते जा रहे हैं इसके लिए जरूरी है कि हम हर जगह शिविर लगाकर लोगों को जोड़ने का काम करें।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट राजेश गुप्ता छोटू ने कहा सदस्य बनाने के साथ-साथ केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों से भी आम जनों को अवगत कराया जा रहा है। बढ़ती महंगाई लोगों के लिए चिंता का विषय है और आमजन कांग्रेस पार्टी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहे हैं।
व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें
Please Share This News By Pressing Whatsapp Button